गुना। गुना जिले के एक छात्र ने पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना को चूना लगा दिया। छात्र ने स्नातकोत्तर की शिक्षा के लिए यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) जाने के नाम पर 37 लाख रुपये की छात्रवृत्ति ली, लेकिन पढ़ाई करने गया ही नहीं। एक साल बाद विभाग ने छात्र के विरुद्ध एफआइआर कराई है।
गुना कैंट थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया कि पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से की गई शिकायत के आधार पर एफआइआर की गई है। शिकायती आवेदन में कहा गया है कि दीपक पुत्र अरविंद धाकड़ (24) ने यूके में उच्च शिक्षा के लिए विभाग से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था। इस पर विभाग द्वारा 37 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर दी, लेकिन छात्र विदेश गया ही नहीं और विभाग से प्राप्त राशि खर्च कर दी।
विभाग ने दी गई राशि वापस करने के लिए बार-बार नोटिस भेजा लेकिन छात्र उसे लौटा नहीं रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के विद्यार्थियों के लिए विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना चलाई जाती है।
---------------------------------------
आज 17 अक्टूबर शनिवार को गुना - कैंट मे आधे से ज्यादा शहर में 5 घंटे बिजली रहेगी बंद
गुना। गुना सहायक प्रबंधक शहर म.प्र. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, ने बताया हैं कि 220 केव्ही उपकेन्द्र गुना पर स्थापित 33 केव्ही मेनबस का कनडेक्टर व डिस्क इन्सूलेटर बदलने का कार्य होने से 220 केव्ही उपकेन्द्र पर शटडाउन चाहा गया हैं। जिससे गुना शहर जोन संबंधित समस्त 33 एवं 11 केव्ही फीडर पर दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक विद्युत प्रवाह बाधित रहेगा। जिससे 33 केव्ही गुना फीडर, कुशमौदा, रूचिसोया, एआईआर, नवोदया एवं भदौरा फीडर पर 33 केव्ही उच्चदाब कनेक्शन, भार्गव कालोनी, मटकरी कॉलोनी, गुरुनानक कॉलोनी, वर्धमान भवन, कमला गेरिज, उमरिया गाँव, शांति ढाबा, हनुमान चौराहा, हाटरोड पुरानी गल्ला गण्डी, राधा कॉलोनी, छावडा कॉलोनी क्षेत्र, आर्शीवाद रोड, नई सडक, अस्पताल चौराहा, जै भोजनालय आदि क्षेत्र, लक्ष्मीगंज, सोनी कॉलोनी, दूबे कॉलोनी, बैजू चौराहा, जयस्तंभ चौराह, चौधरन कॉलोनी, तलैया मौहल्ला, हरिओम किराना पुरानी छावनी, सोनी कॉलोनी, धाकड़ कॉलोनी, विधार्थीनगर, विध्यांचल कॉलोनी, राज कॉलोनी, बी.जी. रोड, आदर्शनगर, रामकृष्ण कॉलोनी, कृष्पणी कॉलोनी, साई सिटी कॉलोनी, भुल्लनपुरा वाला क्षेत्र, श्रीराम कॉलोनी, रसीद कॉलोनी, बांसखेडी, रेल्वे फाटक तक, मालपुर रोड, सांईसिटी कॉलोनी, संस्कार सिटी वाला क्षेत्र,चिंताहरण, आकाशवाणी केन्द्र,पुराना औधोगिक क्षेत्र, बजरंगगढ बायपास रोड, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, विध्यांचल कॉलोनी, साईधाम पार्ट 2, विधार्थीनगर, गुर्जर कॉलोनी, पत्रकार, फुलवारी कॉलोनी, गोकुल सिंह का चक, ट्रांसपोर्ट नगर, चिंताहरण आदि क्षेत्र, विध्यांनचल कॉलोनी, बलवंत नगर, विकास नगर, शुक्ला कॉलोनी, खेडापति कॉलोनी, एवन कॉलोनी, गुप्ता कॉलोनी, महावीरपुरा, कस्तुरवा नगर, पोरवाल कॉलोनी एवं मारूति शोरूम के सामने वाले क्षेत्र, नई बस्ती कुशमोदा, कुशमोदा गांव, सिद्धिविनायक हॉस्पिटल, गांधी नगर, पोल्ट्री
फार्म नया औधोगिक क्षेत्र, कुशगोदा नया औद्योगिक क्षेत्र, पुरानी छवनी, सकतपुर रोड़, हरिपुर रोड़ सरस्वती बिहार कॉलोनी, बूढे बालाजी, पवन कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड, मरघट शाला, हनुमान टेकरी, शिवपुरम कॉलोनी, न्यू टेकरी रोड, आदि क्षेत्र का विद्युत प्रवाह बाधित रहेगा।
इसी प्रकार प्रबंधक कैंट जोन म.प्र. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, ने बताया हैं कि दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक बी.एस.एन.एल ऑफिस, कोल्हूपुरा, शिवाजी नगर, ईदगाह बाडी, संगम कालोनी, सिसौदिया कॉलोनी, न्यूसिटी कॉलोनी पार्ट-2, संत सुधा सागर कॉलोनी, कबीर की बाडी, शांति पब्लिक स्कूल, सिसौदिया कालोनी, दुर्गा कालोनी, जगदीश कालोनी, अन्नपूर्णा कालोनी, कर्नलगंज, हेड पोस्ट ऑफिस त्रिमूर्ति कालोनी, कोल्हूपुरा, वी.आई.पी. कालोनी, न्यूसिटी कालोनी, दलवी कालोनी, हाऊसिंग बोर्ड कालोनी, नानाखेडी मंडी, दीनदयाल नगर, सिसौदिया कालोनी, गोपालपुरा, एम.पी. नगर, नानाखेडी, यादव रॉयल सिटी, पेंशनर मोहल्ला, ऊमरी हाउस, पुलिस कंट्रोल रूम, वृद्धाश्राम, भगतसिंह कालोनी, सामरसिंगा, विवेक कालोनी, पुलिस लाईन, सिविल लाईन, फ्रेंडस कालोनी, मातापुरा, सब्जी मण्डी दुर्गा चौक, होमगार्ड ऑफिस, सैनिक बिहार, एस.ए.एफ. लाईन, सदर बाजार, पेंशनर मोहल्ला, घोसीपुरा, बांसखेडी, आजाद कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, सैय्यदपुरा, सीताराम कॉलोनी, हीराबाग कॉलोनी, गोविंद गार्डन, लूसन बगीचा, कलेक्टर परिसर एवं एसपी ऑफिस परिसर ऑफीसर कॉलोनी एवं कालापाठा, पटेल नगर, ढ़ौगापुरा, गुलाबगंज, खेजरा रोड़, कालापाठा, केन्ट चौराहा, केन्ट सब्जी मंडी, कांजी हाऊस, आकाशवाणी, पुरानी कलैक्ट्रेट, न्यू कलैक्ट्रेट, एमपीईबी केम्पस, ख्यावदा कालोनी, रेल्वे स्टेशन, रेल्वे कॉलोनी संजय स्टेडियम, जिला कोर्ट एवं जिला पंचायत कार्यालय का विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। उक्त समयावधि को आवश्यकतानुसार घटाया व बढाया जा सकता हैं।
--------------------------------------
विवाहिता से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया, ...नरवाई जलाने पर 5,000 का अर्थदंड
गुना। गुना जामनेर थाना पुलिस द्वारा थानांतर्गत एक विवाहिता से दुष्कर्म के गंभीर प्रकरण में मात्र 08 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को एक विवाहित महिला द्वारा जामनेर थाने में आरोपी हेम सिंह नाथ निवासी ग्राम हिलगना थाना बजरंगगढ़ के विरूद्ध दिनांक 14-15 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि में उसके साथ जबरदस्ती गलत काम किये जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस ने आरोपी हेम सिंह के विरुद्ध अपराध क्रमांक 220/26 धारा 64(2)(f), 331(6) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस के प्रयासों के परिणाम स्वरूप मात्र 08 घंटे के भीतर ही रात में आरोपी के संबंध में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर जामनेर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी हेम सिंह पुत्र आलम नाथ (सपेरा) उम्र 34 साल निवासी ग्राम हिलगना थाना बजरंगगढ़ जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं विधिवत कार्यवाही उपरांत आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है ।
------------------------------
नरवाई जलाने पर कृषक पर 5,000 का अर्थदंड अधिरोपित
गुना एसडीएम राघौगढ़ अमित सोनी द्वारा नरवाई जलाने की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन करने वाले कृषक पर अर्थदंड अधिरोपित किया गया है।
प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार, ग्राम कड़ईखेड़ा, तहसील मधुसूदनगढ़ के कृषक सुरेश कुमार, पिता हेमराज द्वारा सर्वे क्रमांक 53/1 की भूमि में नरवाई जलाए जाने की घटना के संबंध में ₹5,000 का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। संबंधित तहसीलदार, राघौगढ़/मधुसूदनगढ़ को निर्देशित किया गया कि अधिरोपित अर्थदंड की राशि नियमानुसार वसूल कर शासकीय कोष में जमा कराएं तथा चालान की प्रति प्रकरण में संलग्न करें।
प्रशासन द्वारा किसानों से अपील की गई है कि फसल अवशेषों को खेतों में न जलाएं तथा पर्यावरण संरक्षण एवं भूमि की उर्वरता बनाए रखने में सहयोग करें। नरवाई जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है और जनस्वास्थ्य, मिट्टी की गुणवत्ता तथा आसपास की संपत्तियों को नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है। इसी प्रकार राजस्व एवं कृषि दल द्वारा संयुक्त रूप से भ्रमण करते समय ग्राम रमडी में भूमि सर्वे क्रमांक 416/2 में भूमिस्वामी/कृषक श्री कल्याण सिंह मीणा के खेत में, उपस्थित किसानों को नरवाई जलाने से पर्यावरण को हो रहे नुकसान की जानकारी दी गई। इसके पश्चात उपस्थित कृषकों को उन्नत कृषि
यंत्रों के बारे में तथा नरवाई प्रबंधन के बारे में समझाइश दी गई तथा नरवाई प्रबंधन मिट्टी गुणवत्ता बनाए रखने हेतु एवं पर्यावरण सुरक्षित रखने हेतु पेंपलेट भी वितरित की गई। कृषकों द्वारा नरवाई नहीं जलाने का संकल्प लिया गया एवं शेष किसानों से नरवाई नहीं जलाने की अपील भी की गई।